FMGE June Admit Card 2025: एफएमजीई जून एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, 26 जुलाई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | July 22, 2025 | 02:27 PM IST | 1 min read
एफएमजीई जून 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने जून 2025 सत्र के लिए विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से एफएमजीई जून एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई जून 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एफएमजीई जून परीक्षा केंद्र पर अपने कॉल लेटर के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा एफएमजीई जून 2025 एग्जाम 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एफएमजीई एक लाइसेंस परीक्षा है। एफएमजीई उन भारतीय नागरिकों और ओसीआई (Overseas Citizen of India) नागरिकों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने विदेशी मेडिकल कॉलेजों से अपनी मेडिकल डिग्री प्राप्त की और भारत में चिकित्सा का अभ्यास करना चाहते हैं।
परीक्षा गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद कैंडिडेट को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनबीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
FMGE 2025 Admit Card: एफएमजीई एडमिट कार्ड विवरण
एफएमजीई 2025 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- एफएमजीई रोल नंबर
- आवेदन आईडी
- जन्म तिथि
- केंद्र कोड
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश
FMGE Admit Card Download 2025: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एफएमजीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर FMGE टैब पर क्लिक करें।
- ‘जून 2025’ सेक्शन के तहत लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एफएमजीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल