FMGE June 2024: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा आवेदन सुधार विंडो का आखिरी दिन आज, दोषपूर्ण छवियों को बदलें
Santosh Kumar | June 10, 2024 | 04:23 PM IST | 1 min read
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून 2024 की अंतिम संपादन विंडो आज रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। बोर्ड समय सीमा के बाद किसी भी फॉर्म संपादन अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 10 जून को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए एडिट विंडो बंद कर देगा। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एफएमजीई जून 2024 आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। एफएमजीई जून 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जून 2024 की अंतिम संपादन विंडो आज रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। बोर्ड समय सीमा के बाद किसी भी फॉर्म संपादन अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगा। उम्मीदवार अपनी तस्वीरों, हस्ताक्षरों और अंगूठे के निशान सहित अपूर्ण या गलत छवियों को सही कर सकते हैं। प्री-फाइनल एडिट विंडो की अंतिम तिथि 28 मई थी।
एनबीईएमएस ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि एफएमजीई जून 2024 के लिए सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे तस्वीरें अपलोड करने के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यदि आवेदन पत्र में अपलोड की गई तस्वीरें निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं हैं या आवेदक अंतिम संपादन विंडो में छवियों को सही करने में विफल रहता है, तो इससे आवेदन अस्वीकार हो जाएगा।
Also read FMGE June 2024: एनबीई ने एफएमजीई जून परीक्षा तिथि बदली, अब 6 जुलाई को होगा एग्जाम
FMGE June 2024 Photo Correction: कैसे करें बदलाव
उम्मीदवार एफएमजीई जून 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Examinations अनुभाग में एफएमजीई क्लिक करें।
- अब, Application Link पर क्लिक करके Already Registered? To Login पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ब्रोशर को पढ़कर आवेदन पत्र में दोषपूर्ण छवि को बदलें।
- फोटो सबमिट करने के बाद अंतिम पृष्ठ को डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र में संपादन की समस्या होने या किसी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनबीईएमएस के हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा एनबीईएमएस पोर्टल पर भी लॉगिन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र