FMGE Fake Certificate Scam: महाराष्ट्र में फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
Press Trust of India | November 10, 2026 | 07:20 AM IST | 1 min read
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए परीक्षा और प्रमाणपत्र जारी करने वाले पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच हासिल की थी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र साइबर विभाग ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी शिवम राकेश सिंह (31) और मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी धर्मेंद्र लक्ष्मण सिंह (29) के रूप में हुई है। शिवम को गिरोह का मुख्य तकनीकी संचालक बताया जा रहा है।
अधिकारी ने कहा, “एमबीए की डिग्री रखने वाले और बुलंदशहर में अपना अस्पताल चलाने वाले शिवम सिंह ने कथित तौर पर धोखाधड़ी को तकनीकी रूप से अंजाम देने में प्रमुख भूमिका निभाई। उसने 20 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फर्जी एफएमजीई प्रमाणपत्र तैयार करने में मदद की।”
उन्होंने बताया कि यह मामला उन विदेशी चिकित्सा स्नातकों से जुड़ा है, जिन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की अनिवार्य एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा पास किए बिना महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद (MMC) में पंजीकरण कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी परीक्षा प्रमाणपत्र और संबंधित दस्तावेज हासिल किए थे।
एमएमसी की ओर से दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद इस गिरोह का खुलासा हुआ। इसके बाद नोडल साइबर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच के बाद दो लाभार्थी उम्मीदवारों और एक बिचौलिये समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद तकनीकी जांच के जरिए पुलिस धोखाधड़ी के इस नेटवर्क तक पहुंची।”
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए परीक्षा और प्रमाणपत्र जारी करने वाले पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच हासिल की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार