डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि हिंदी मीडियम के छात्रों को अंग्रेजी और अंग्रेजी के छात्रों को हिंदी का पेपर दिया गया था। अभ्यर्थियों के विरोध को लेकर एनटीए से बातचीत की गई है। एनटीए ने प्रभावित छात्रों की परीक्षा रद्द करने को कहा है।
बोर्ड ने छात्रों को चेतावनी दी है कि यदि वे सहायक दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय कार्यालय को अपना जवाब प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
कई परीक्षार्थियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि CUET UG 2024 15 मई को अंग्रेजी का पेपर लंबा था और उन्हें परीक्षा खत्म करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।
सीयूईटी यूजी 2024 15 मई की पाली 1 परीक्षा दिल्ली को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई। प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे।