एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।