Trusted Source Image

RSSB Recruitment: फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट व सोशल वर्कर के चयनित उम्मीदवारों की सूची, डीवी शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | November 28, 2025 | 10:49 AM IST | 1 min read

बोर्ड ने रिहैबिलिटेशन वर्कर, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर और सीनियर काउंसलर के पदों के लिए एब्सेंट कैंडिडेट्स को डीवी का आखिरी मौका दिया है।

डीवी के लिए चुने गए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डीवी शेड्यूल देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीवी के लिए चुने गए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डीवी शेड्यूल देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) के तहत फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और सोशल वर्कर जैसे पदों के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए चुने गए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डीवी शेड्यूल देख सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि डीवी प्रोसेस 2 दिसंबर को होगा।

अधिसूचना के अनुसार, सभी कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडबल्यू) झालाना संस्थानिक क्षेत्र, झालाना डूंगरी, जयपुर पिन 302004 में सुबह 10 बजे आना होगा।

RSSB Recruitment 2025: चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

कैंडिडेट्स को अटैच्ड लिस्ट के अनुसार डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी और एप्लीकेशन फॉर्म और स्क्रूटनी फॉर्म की एक कॉपी साथ लानी होगी। फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी गई है।

आरएसएसबी ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट भर्ती 2025 के लिए 15 कैंडिडेट्स की लिस्ट और कॉन्ट्रैक्ट सोशल वर्कर/मेडिकल सोशल वर्कर भर्ती के लिए 44 कैंडिडेट्स की लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपलब्ध है।

Also readRSSB NHM Answer Key 2025: स्टाफ नर्स, ट्यूटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मा व अकाउंट असिस्टेंट फाइनल आंसर की जारी

RSSB Results 2025: एब्सेंट कैंडिडेट्स को डीवी का आखिरी मौका

इसके अलावा आरएसएसबी ने एनएचएम और राजमेस के तहत रिहैबिलिटेशन वर्कर, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर और सीनियर काउंसलर के पदों के लिए एब्सेंट कैंडिडेट्स को डीवी का आखिरी मौका दिया है।

बोर्ड ने एब्सेंट कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। सभी कैंडिडेट्स को 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर के डीएमएचएस हॉल में आना होगा।

कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी, एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी और स्क्रूटनी फॉर्म के साथ आना होगा। ऐसा न करने पर डीवी का कोई मौका नहीं मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications