Trusted Source Image

RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 11 फरवरी तक बढ़ी

Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 11:34 AM IST | 2 mins read

आरएसएसबी फॉरेस्टर का वेतन राजस्थान सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को दो साल की अवधि के लिए प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

प्रोबेशन के दौरान महंगाई भत्ता (डीए), एचआरए या विशेष वेतन जैसे कोई अतिरिक्त भत्ते नहीं दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
प्रोबेशन के दौरान महंगाई भत्ता (डीए), एचआरए या विशेष वेतन जैसे कोई अतिरिक्त भत्ते नहीं दिए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने फॉरेस्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से 11 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

RSSB Forester Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / एमबीसी (क्रीमी लेयर)
600 रुपये
ओबीसी / एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)
400 रुपये
एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / दिव्यांग (PwD)
400 रुपये

RSSB Forester Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना अनिवार्य है।

RSSB Forester Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

क्षेत्र
सामान्य
ईडब्ल्यूएस
पिछड़ा वर्ग
अति पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
कुल
नॉन-टीएसपी (Non-TSP)
101
21
22
10
31
28
213
टीएसपी (TSP)
27
00
00
00
03
16
46

RSSB Forester Recruitment 2026: शारीरिक दक्षता विवरण

श्रेणी (पुरुष)
ऊंचाई (Height)
सीना (Chest)
पैदल चाल (Walking)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
163 सेमी
84-89 सेमी
04 घंटे में 25 किमी
एससी / एसटी
153 सेमी
84-89 सेमी
04 घंटे में 25 किमी

RSSB Forester Recruitment 2026: शारीरिक दक्षता विवरण

श्रेणी (महिला)
ऊंचाई (Height)
सीना (Chest)
पैदल चाल (Walking)
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
150 सेमी
79-84 सेमी
04 घंटे में 16 किमी
एससी / एसटी
145 सेमी
79-84 सेमी
04 घंटे में 16 किमी

Also read RRB ALP Exam City Slip 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 13 फरवरी से परीक्षा

RSSB Forester Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

RSSB Forester Recruitment 2026: वेतनमान

आरएसएसबी फॉरेस्टर का वेतन राजस्थान सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार निर्धारित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को दो साल की अवधि के लिए प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रोबेशन अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित मासिक वेतन मिलेगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications