जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फ्री यूपीएससी कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची सहित 13 शहरों में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) कक्षा 10वीं और 12वीं के एचबीएसई परिणाम 2026 को ऑनलाइन माध्यम से घोषित करेगा। छात्रों को एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
बोर्ड ने 30 मार्च तक सीटों पर संबंधित संस्थानों से आपत्ति मांगी थी, जिस पर लगभग 250 आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों का निराकरण 5 अप्रैल तक कर लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से जारी सूची से विद्यार्थियों को निर्णय के आधार पर पसंद के विषय और संस्थान का चयन करने में मदद मिलेगी।
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाक द्वारा अलग से नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा’ पते पर भेजना होगा।
विद्यार्थी एलओसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे मामलों में, परिणाम तैयार करने के लिए मुख्य बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा।
पीएसएसएसबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने से बचना चाहिए।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, स्थानीय भाषा में दक्षता और अंतिम चयन शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 120 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
सीएनईटी 2026 परीक्षा बीएससी नर्सिंग (4 वर्षीय), पोस्ट बीएससी नर्सिंग (2 वर्षीय) और एमएससी नर्सिंग/ एनपीसीसी (2 वर्षीय) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।