Trusted Source Image

UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 10,000 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, नियुक्ति प्रक्रिया संबंधी अधिसूचना जल्द

Santosh Kumar | May 18, 2026 | 06:18 PM IST | 2 mins read

इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक स्कूलों में अनुदेशकों की भी नियुक्ति की जाएगी। इस पहल से स्कूलों में शिक्षण कार्य अधिक प्रभावी बनेंगे।

इस संबंध प्राथमिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इस संबंध प्राथमिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के तहत शहरी इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बात की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार में प्राथमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने की। मंत्री के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के लिए अनुरोध पहले ही जमा किया जा चुका है और नियुक्तियां जल्द ही शुरू हो जाएंगी। इस संबंध मंत्री ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट भी साझा किया है।

शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव पहले ही आयोग को भेजा जा चुका है। नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। इस भर्ती अभियान का मुख्य लक्ष्य शहरी क्षेत्रों के बेसिक शिक्षा स्कूल होंगे, जहां शिक्षकों की कमी देखी गई है।

इसके अतिरिक्त उच्च प्राथमिक स्कूलों में अनुदेशकों की भी नियुक्ति की जाएगी। इस पहल से स्कूलों में शिक्षण कार्य अधिक प्रभावी बनेंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

UP Teacher Vacancy 2026: मंत्री ने की घोषणा

प्राथमिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती हेतु अधियाचन भेजा जा चुका है। नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।"

उन्होंने आगे लिखा, "उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को भी इस पहल से जोड़ने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षकों की भर्ती को मंज़ूरी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक धन्यवाद और आभार।"

Also readRRB Technician Recruitment 2026 Notification: आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 30 जून से आवेदन

UP Teacher Recruitment 2026: भर्ती के संबंध में अधिसूचना जल्द

शिक्षक भर्ती की इस प्रक्रिया में, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अन्य मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। अधिसूचना यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी अधिसूचना में आवेदन संबंधी जानकारी होगी।

आधिकारिक घोषणा के बाद, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित पूरी जानकारी जारी की जाएगी। प्रस्तावित भर्ती अभियान में बेसिक शिक्षा परिषद के तहत शहरी क्षेत्रों में संचालित स्कूल शामिल होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications