चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 मल्टीपल-चॉइस सवालों वाली ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा 4 जनवरी, 2027 से आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क और ऑफिसर्स (स्केल 1, 2, 3) पदों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, वे अब इसमें सुधार कर सकते हैं।
आयोग ने मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा 2025 के लिए एक अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। हवलदार की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा का परिणाम पहले 3 अगस्त, 2026 को घोषित किया गया था।
आरएसएसबी के अनुसार, संबंधित योग्यता नहीं होने के बावजूद इस अवधि में आवेदन पत्र विड्रॉ नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
मोहन यादव ने 'सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026' में कहा कि उच्च शिक्षा में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए शोधकर्ताओं के लिए वजीफा (स्टाइपेंड) 16,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाएगा।