ECIL recruitment 2024: 1100 पदों पर भर्ती के लिए ईसीआईएल ने नोटिफिकेशन किया जारी, 16 जनवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 14, 2024 | 03:02 PM IST | 1 min read
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जूनियर टेक्नीशियन ग्रेड 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 तय की गई है।
ईसीआईएल भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन या फिटर ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट व संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
जूनियर टेक्नीशियन ग्रेड 2 पद चार महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भरे जाएंगे। हालांकि बाद में जरूरत और कर्मचारी के प्रदर्शन के आधार पर यह अवधि दो माह के लिए बढ़ाई जा सकती है।
चयनित उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 22,528 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा बीमा प्रीमियम की प्रतिपूर्ति, कंपनी पीएफ, टीए/डीए व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
ECIL recruitment 2024: जाने आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिन्दुओं का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट esil.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर टैब’ पर क्लिक करें।
- फिर “जेटीसी (ग्रेड- II) पदों के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
- आवेदन पत्र भरने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी