BSEB Admit Card 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 10 एडमिट कार्ड 14 जनवरी को जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 14 जनवरी 2024 को कक्षा 10वीं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को वितरित कर सकते हैं।

प्रायोगिक परीक्षाएं 18 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)प्रायोगिक परीक्षाएं 18 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

Abhay Pratap Singh | January 14, 2024 | 01:27 PM IST

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 14 जनवरी 2024 को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। बीएसईबी द्वारा जारी मैट्रिक प्रवेश पत्र में छात्र एग्जाम डेट, दिन, परीक्षा का समय व अन्य जानकारियां देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10 प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 18 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। जबकि वार्षिक माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

Background wave

बिहार बोर्ड ने कहा कि प्रधानाचार्य को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा 10 के प्रवेश पत्र समय पर वितरित किए जाएं और किसी भी छात्र को इंटरनल असाइनमेंट, प्रैक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में उपस्थित होने के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

हालांकि, BSEB क्लास 10 डमी एडमिट कार्ड 2024 3 नवंबर 2023 को ही जारी कर दिया था। आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड देख सकते हैं।

बीएसईबी कक्षा 10 प्रवेश पत्र 2024: डाउनलोड प्रक्रिया

नीचे दिए गए चरणों की मदद से प्रवेश पत्र 2024 कक्षा 10वीं बिहार बोर्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

  • Bihar Secondary admit card 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • स्कूल कोड, पंजीकरण संख्या और छात्रों की जन्मतिथि दर्ज करें।

  • 'खोज' बटन पर क्लिक करें। बीएसईबी 10वीं हॉल टिकट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • बीएसईबी मैट्रिक 2024 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और उसे छात्रों के बीच वितरित करें।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications