DUSU Elections 2025: दूसरे चरण की वोटिंग शुरू; एनएसयूआई ने डीयू प्रशासन पर लगाया नतीजे प्रभावित करने का आरोप
Santosh Kumar | September 18, 2025 | 03:00 PM IST | 2 mins read
वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि डीयू प्रशासन बार-बार पुलिस बल का इस्तेमाल करके चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग दो चरणों में हो रही है: दिन के छात्रों के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम के छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक। इस बीच, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और दावा किया “एबीवीपी के गुंडे" परिसर में छात्रों को धमका रहे हैं।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एबीवीपी की घटिया हरकत बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर एबीवीपी कैंडिडेट की बटन पर इंक लगा रहे हैं।"
उन्होने आगे लिखा, "डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार और पुलिस मिलकर फर्जी वोटिंग और वोट चोरी की साज़िश रच रहे हैं। अध्यक्ष ने मांग की कि यदि चुनाव में ज़रा भी पारदर्शिता बची है तो एबीवीपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।"
एनएसयूआई का प्रशासन, पुलिस पर आरोप
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, वरुण चौधरी ने चारों सीटें जीतने का भरोसा जताया, लेकिन प्रशासन पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, "एबीवीपी के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं और छात्रों को परेशान कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने पिछले 15 साल के छात्र राजनीति में ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। डीयू प्रशासन बार-बार पुलिस बल का इस्तेमाल करके चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन छात्र समझदार हैं, वे इन गुंडों से नहीं डरेंगे।"
Also read QS Ranking 2026: आईआईएम बैंगलोर, अहमदाबाद और कलकत्ता दुनिया के टॉप 100 बी-स्कूलों में शामिल
DUSU Elections 2025: डूसू चुनाव के लिए मतगणना कल
एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी ने कहा कि इस बार छात्रों का समर्थन दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, "मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे नतीजे अच्छे होंगे। इस बार हम चारों सीटें जीतेंगे।"
इस बीच, एबीवीपी के सचिव पद के उम्मीदवार कुणाल चौधरी ने भारी जीत का भरोसा जताया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शाम 7:30 बजे तक चलेगा। मतगणना 19 सितंबर को होगी।
अगली खबर
]DU UG Admission 2025: डीयू यूजी प्रवेश के लिए ऑन-स्पॉट मॉप-अप राउंड पंजीकरण आज से शुरू, एडमिशन 23 सितंबर से
पहले से पंजीकृत उम्मीदवार, जिन्हें घोषणा के समय किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे मॉप-अप टैब के अंतर्गत अपने डैशबोर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच