Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 05:40 PM IST | 2 mins read
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है।

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) 2026 राउंड 2 की तिथियों में संशोधन किया है। डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, अब उम्मीदवार 27 जुलाई तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं। पहले सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, कॉलेजों को एप्लीकेशन वेरिफाई और अप्रूव के लिए 28 जुलाई तक समय दिया गया है। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तिथि 29 जुलाई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों के लिए डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षाएं 28 जुलाई, 2026 से शुरू करेगी।
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 स्कोर के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।
डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस राउंड 2 में कुल 24,814 कैंडिडेट्स को फ्रेश अलॉटमेंट मिले और 30,682 को हायर-प्रेफरेंस प्रोग्राम या कॉलेजों में अपग्रेड मिला। पहले राउंड के बाद कुल 15,265 कैंडिडेट्स ने अपनी सीटें फ्रीज कर दी थीं और और अपने पहले के अलॉटमेंट को बनाए रखा था।
जिन अभ्यर्थियों ने राउंड 1 के बाद अपग्रेड का विकल्प चुना था, उन्हें राउंड 2 में उनकी उच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम या कॉलेज में सीट के लिए विचार किया गया। वहीं, सीट फ्रीज करने का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों की पहले से आवंटित सीट बरकरार रही।
नीचे सारणी में डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | संशोधित तिथियां |
|---|---|
| अलॉटेड सीट स्वीकार करने की आखिरी तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| कॉलेज द्वारा एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करने की तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन फीस पेमेंट की लास्ट डेट | 29 जुलाई 2026 |