DU SOL Admit Card 2024: डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग एडमिट कार्ड sol.du.ac.in पर जारी; परीक्षा 12 दिसंबर से शुरू
Abhay Pratap Singh | December 12, 2024 | 02:46 PM IST | 1 min read
डीयू एसओएल 2024 प्रवेश परीक्षा 12 दिसंबर से 14 जनवरी, 2025 तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में अपने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले छात्र sol.du.ac.in पर जाकर डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर या पंजीकरण संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डीयू एसओएल प्रवेश परीक्षा 12 दिसंबर, 2024 से 14 जनवरी, 2025 तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
डीयू एसओएल हाल टिकट दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) में बीए (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम, बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) जैसे कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। एसओएल हाल टिकट के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
DU SOL Admit Card 2024: एडमिट कार्ड विवरण
डीयू एडमिट कार्ड 2024 पर छात्र निम्नलिखित विवरण की जांच कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- परीक्षा का नाम
- पंजीकरण संख्या
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- पिता और माता का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा तिथि एवं समय
School of Open Learning Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से डीयू एसओयू 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट, यानी sol.du.ac.in पर जाएं।
- 'परीक्षा' विकल्प ढूंढें और फिर 'एडमिट' विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- सभी विवरण जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें