Samarpan Samaroh: डीयू फाउंडेशन 4 जनवरी को 'समर्पण समारोह' का करेगा आयोजन, धर्मेंद्र प्रधान होंगे मुख्य अतिथि
Santosh Kumar | January 2, 2025 | 08:23 PM IST | 1 min read
इस कार्यक्रम में अनाथ या एकल अभिभावक की बेटियों और दिल्ली विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय फाउंडेशन 4 जनवरी को अपना पहला 'समर्पण समारोह' आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जाएगा। 'समर्पण समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह और अन्य प्रमुख अधिकारी भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।
इस कार्यक्रम में अनाथ या एकल अभिभावक की बेटियों और दिल्ली विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट दिए जाएंगे। साथ ही 'डोनर्स क्रॉनिकल, 2024' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।
Delhi University: डीयू फाउंडेशन क्या है?
डीयू फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसे डीयू ने भारतीय कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत स्थापित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के लिए धन जुटाकर एंडोमेंट फंड बनाना है।
इस फंड को विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों, परोपकारियों, संस्थानों, संघों, व्यापारिक समूहों और कॉर्पोरेट कंपनियों से प्राप्त दान द्वारा समर्थित किया जाता है। फाउंडेशन ने डीयू के वंचित छात्र समुदायों की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
'समर्पण समारोह' की प्रमुख झलकियां
'सशक्त बेटी' परियोजना के तहत विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाली अनाथ या एकल अभिभावकों की बेटियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। वहीं 'ई-दृष्टि' परियोजना के तहत दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
डीयू एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन द्वारा दान की गई एक नई एम्बुलेंस सेवा शुरू करेगा। यह सेवा विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन सहायता प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, संस्थानों के प्रमुख, डीन, शिक्षक और परियोजना से लाभान्वित होने वाले छात्र, साथ ही महिलाएं और दृष्टिबाधित छात्र शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल