DU SOL Admissions 2026: डीयू के ओपन लर्निंग कैंपस में विदेशी भाषा सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश शुरू
Abhay Pratap Singh | June 14, 2026 | 10:25 AM IST | 1 min read
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख प्रोग्रामों के लिए दाखिले 17 जून 2026 से शुरू होंगे।
Download list of Colleges/ Universities Accpeting CUET Score with Cut-OFFs
Download Nowनई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (COL) के तहत स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL), डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) और ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (OLDC) ने 8 विदेशी भाषाओं में एक साल के सर्टिफिकेट कोर्स और 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी गई है।
Don't Miss: NIRF DU Colleges Ranking
जानकारी देते हुए सीओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि, ये प्रोग्राम जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटैलियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाओं में दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ जर्मनिक एंड रोमांस स्टडीज और डिपार्टमेंट ऑफ ईस्ट एशियन स्टडीज के सहयोग से पेश किए जा रहे हैं। बेहतर भाषा शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए, ओएलडीसी जल्द ही इन प्रोग्राम को ऑनलाइन मोड में भी शुरू करेगा, जिससे देश भर के विद्यार्थी इनमें शामिल हो सकेंगे।
इंटरनेशनल भाषा प्रोग्राम के पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए ओएलडीसी दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ स्लावोनिक एंड फिनो-उग्रियन स्टडीज के सहयोग से रूसी भाषा में भी एक साल के सर्टिफिकेट और एक साल के डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। रूसी भाषा का प्रोग्राम क्लासरूम और ऑनलाइन दोनों मोड में पेश किया जाएगा।
Also read
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) और डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (DDCE) द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख प्रोग्रामों के लिए दाखिले 17 जून 2026 से शुरू होंगे।
DU SOL Program 2026: प्रमुख प्रोग्राम
- मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
- मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (MLISc)
- बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (BLISc)
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड डिजिटल मीडिया लीडरशिप (PGDADLM)
इन प्रोग्राम का उद्देश्य फ्लेक्सिबल लर्निंग के माध्यम से बेहतर उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल डेवलपमेंट और करियर में आगे बढ़ने के मौके देना है। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के नियमों, एडमिशन की प्रक्रिया, फीस स्ट्रक्चर और जरूरी तिथियों के बारे में पूरी जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार