DU 101 Convocation: डीयू के 101वें दीक्षांत समारोह में शिक्षा मंत्री हुए शामिल; 84,287 छात्रों की दी गई डिग्री
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 05:37 PM IST | 2 mins read
डीयू के दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 77,446 यूजी छात्र, 6,812 पीजी छात्र और पांच वर्षीय कार्यक्रम के 29 स्नातक शामिल हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने आज यानी 22 फरवरी को अपने 101वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के 101वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान 2024 में यूजी, पीजी और पीएचडी की डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
डीयू के दीक्षांत समारोह में कुल 84,287 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इसमें 77,446 स्नातक (UG) छात्र, 6,812 स्नातकोत्तर (PG) छात्र और पांच वर्षीय कार्यक्रम के 29 स्नातक शामिल हैं। इस अवसर पर 494 पीएचडी स्कॉलर्स को भी डिग्री दी गई, जिनमें 248 छात्र और 246 छात्राएं शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री प्रधान ने छात्रों को बधाई देते हुए अपने संबोधिन में कहा, “राष्ट्रीय, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक दिशा में दिल्ली विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर काफी नेतृत्व रहा है। आप (विद्यार्थी) ग्रेजुएट हो चुके हैं, आपकी नई पारी शुरू हो रही है और अब आप अपने माता-पिता को इधर-उधर की बातें कहकर बहका नहीं सकते हैं।”
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, “आप आने वाले दिनों में नई नेतृत्व करेंगे, आप में से इनोवेटर्स निकलेंगे, चेंज मेकर्स निकलेंगे, क्या पता आपके अंदर से ही विकसित भारत के समय-सीमा में ही देश का नया प्रधानमंत्री भी निकल सकता है। भारत के प्रत्येक हिस्से से छात्र-छात्राएं और शिक्षक दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय देश की धरोहर है।”
दिल्ली यूनिवर्सिटी के 101वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में डिग्रियों के अलावा कुल 194 पुरस्कार भी वितरित किए गए, जिनमें 159 स्वर्ण पदक (यूजी छात्रों के लिए 70, पीजी छात्रों के लिए 89), 1 रजत पदक (यूजी छात्र के लिए) और 34 अन्य पुरस्कार (यूजी छात्रों के लिए 22, पीजी छात्रों के लिए 12) शामिल हैं।
इस समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने की। बता दें कि, दिल्ली विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में ‘विश्वविद्यालय’ श्रेणी में छठा स्थान दिया गया। डीयू कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, कानून, चिकित्सा, डिजाइन, सूचना प्रौद्योगिकी आदि के विभिन्न क्षेत्रों में यूजी, पीजी और डॉक्टरेट पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार