DTU Assistant Professor Recruitment 2024: डीटीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 21, 2024 | 08:26 PM IST | 2 mins read
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार डीटीयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। डीटीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम 14 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
डीटीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभियान के तहत कुल 158 रिक्तयों में से इकोनॉमिक्स विभाग में 4 पद, डिजाइन में 6 पद, आईटी में 13 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में 5 पद, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग में 10 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मैनेजमेंट (यूएसएमई) में 27 पद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 34 पद, कंप्यूटर साइंट एंड इंजीनियरिंग में 50 पद और बायो-टेक्नोलॉजी विभाग में 9 सहायक प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे।
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के लिए सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से विभाग के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास 55 प्रतिशत अंकों में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार यूजीसी नेट या पीएचडी होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
डीटीयू सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 14 अप्रैल 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।
DTU Assistant Professor Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जॉब्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’