DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर,फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती ,dsssb.delhi.gov.in पर आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | February 14, 2024 | 04:11 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी ने करीब 1900 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 मार्च 2024 तक है।
DSSSB Recruitment 2024 पदों की संख्या
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत विभिन्न विभागों में 1896 रिक्तियों को भरा जाना है। इन रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- नर्सिंग ऑफिसर - 1507 पद
- फार्मासिस्ट - 318 पद
- सेक्शन ऑफिसर - 04 पद
- रिसोर्स सेंटर कोआर्डिनेटर - 12 पद
- आया - 21 पद
- कुक (मेल) - 18 पद
- कुक (फीमेल) - 14 पद
- ट्रांसलेटर (हिंदी) - 02 पद
DSSSB Recruitment आयु सीमा
डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष (पद के मुताबिक) होनी चाहिए। डीएसएसएसबी नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2024 रिक्ति नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य ,ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
उत्तीर्ण अंक प्रतिशत
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40 प्रतिशत होगा, जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत की आवश्यकता होगी।
DSSSB Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "DSSSB एप्लिकेशन 2024" लिंक पर जाएं।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और एक पासवर्ड सेट करें।
- अब अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फिर सबमिट करें।
- अब सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी