DSSSB PRT Answer Key 2026: डीएसएसएसबी पीआरटी आंसर की dsssb.delhi.gov.in पर जारी, 17 मार्च तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | April 14, 2026 | 12:47 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी पीआरटी उत्तर कुंजी की विसंगतियों को दूर करने के बाद, डीएसएसएसबी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार करेगा। योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने प्राइमरी टीचर (पीआरटी) परीक्षा 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी पीआरटी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 है, जबकि डीएसएसएसबी परिणाम 2026 की घोषणा मई 2026 में होने की उम्मीद है।
डीएसएसएसबी पीआरटी भर्ती परीक्षा फरवरी से अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1180 प्राथमिक शिक्षक पदों को भरना है। इनमें से 1055 रिक्तियां दिल्ली शिक्षा निदेशालय के लिए और 125 रिक्तियां नई दिल्ली नगर परिषद के लिए हैं।
डीएसएसएसबी प्राथमिक शिक्षक परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20, 23 फरवरी 2026, 26 और 31 मार्च और 3, 10 अप्रैल 2026 तकआयोजित की गई थी। उम्मीदवार अब अनंतिम उत्तर कुंजी देखकर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
DSSSB PRT Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- डीएसएसएसबी पीआरटी उत्तर कुंजी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर उत्तर कुंजी देखें और इसे डाउनलोड करें।
Also read MHA IB MTS 2025 Result: इंटेलिजेंस ब्यूरो एमटीएस टियर 1 रिजल्ट mha.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
DSSSB PRT Salary: वेतनमान
डीएसएसएसबी पीआरटी के तहत प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार 35,400 रुपये से 1,24,000 के बीच वेतन मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल