DSSSB Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट जैसे पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | March 13, 2024 | 08:06 AM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी भर्ती 2024 के तहत विभिन्न विभागों में 1896 रिक्तियां भरी जानी हैं। परीक्षा की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर समेत 1896 पदों पर वैकेंसी की आज (13 मार्च) आखिरी तारीख है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
DSSSB Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
डीएसएसबी ने सभी पदों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड रखे हैं जैसे- फार्मासिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। नर्सिंग ऑफिसर के लिए नर्सिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ 1 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकरण आवश्यक है।
डीएसएसबी द्वारा जारी इस वैकेंसी में व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से शुरू होती है और अधिकतम 27-30 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन जरूर देखें।
DSSSB Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट, सेक्शन ऑफिसर जैसे अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- नीचे 'Apply Online' अनुभाग पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, 'Click for New Registration’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर करें।
- ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आवेदन सुधार का आखिरी मौका, upsconline.nic.in से करें करेक्शन
जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए 7 मार्च को खोली गई थी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’