DSSSB Manager Admit Card 2025: डीएसएसएसबी मैनेजर एडमिट कार्ड dsssb.delhi.gov.in पर जारी, परीक्षा 30 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 01:45 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी मैनेजर टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने मैनेजर भर्ती परीक्षा 2025 (टियर 2) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से डीएसएसएसबी मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी मैनेजर टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी मैनेजर भर्ती 2025 परीक्षा 30 अक्टूबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बहुविकल्पीय परीक्षा होगी। इससे पहले यह परीक्षा 26 अक्टूबर को होनी थी।
बोर्ड ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे भविष्य में सभी संचार के लिए अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मदीवारों को डीएसएसएसबी मैनेजर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
डीएसएसएसबी ने कहा, किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कोई सूचना नहीं मिलती है, तो इससे अभ्यर्थी को ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या पुनः परीक्षा देने की तिथि बढ़ाने का कोई अधिकार नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट और OARS पोर्टल पर विजिट करें।
DSSSB Manager Tier 2 Admit Card 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी मैनेजर टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीएसएसएसबी की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “What's New” टैब खोजें।
- DSSSB मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- डीएसएसएसबी मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच