DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में जेई, एमटीएस पदों पर भर्ती शुरू, 11 दिसंबर लास्ट डेट, चयन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | November 12, 2026 | 12:45 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी ने जूनियर और एमटीएस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक है।
नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1,260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियो के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक जमा कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी एमटीएस और जेई भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जबकि एनडीएमसी में जेई के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 11 दिसंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। एमटीएस के लिए विभागीय उम्मीदवारों को 40 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। वहीं एमटीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|
सामान्य
(General),
ओबीसी
(OBC),
ईडब्ल्यूएस (EWS)
|
100 रुपये
|
|
एससी
(SC),
एसटी
(ST),
दिव्यांग (PH)
|
कोई शुल्क नहीं
|
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
सामान्य
|
ईडब्ल्यूएस
|
ओबीसी
|
एससी
|
एसटी
|
कुल पद
|
|
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिक)
|
98
|
17
|
33
|
23
|
14
|
185
|
|
एमटीएस मल्टी-टास्किंग स्टाफ
|
439
|
106
|
292
|
158
|
80
|
1075
|
|
कुल योग
|
537
|
123
|
325
|
181
|
94
|
1260
|
Also read IAF AFCAT Recruitment 2026: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
- लेटेस्ट पासपोर्ट-साइज फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- कक्षा 10 का प्रमाणपत्र या जन्म तिथि का प्रमाण
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्रमाणपत्र
- शैक्षिक मार्कशीट
- श्रेणी (कैटेगरी) प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
- PwBD या अन्य संबंधित प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
- वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
- आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए अन्य दस्तावेज
DSSSB JE, MTS Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए टू टियर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टियर-I (200 अंक, 2 घंटे) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और टियर-II (200 अंक, 2 घंटे 30 मिनट) में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनेगी।
वहीं, एमटीएस पदों के लिए एक स्तरीय परीक्षा होगी, जिसमें 2 घंटे की अवधि में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से जुड़े 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत 1 अंक के गलत उत्तर पर 0.25 अंक और 2 अंक के गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: वेतनमान
डीएसएसएसबी जेई-एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 (935,400 से 1,12,400 रुपये) तथा दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में पे लेवल-8 (52,000 से 1,51,100 रुपये) का वेतनमान मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी