DRDO CEPTAM 11 Tier 2 Admit Card 2026: डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 15 जून को
Abhay Pratap Singh | June 13, 2026 | 09:13 AM IST | 2 mins read
डीआरडीओ सेप्टम 11 हॉल टिकट 2026 जांचने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in/drdo पर जाकर डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीआरडीओ सेप्टम 11 हॉल टिकट 2026 जांचने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या/ यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।
सेप्टम 11 टियर 2 परीक्षा 15 जून, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। टियर 1 में प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही टियर 2 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
Also read RPSC APO Recruitment 2026: आरपीएससी एपीओ भर्ती के लिए 371 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 7 जुलाई
परीक्षा ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों को आधी बांह की शर्ट, राउंड नेक टीशर्ट, हल्के रंग के कपड़े व फुल पैंट और महिला कैंडिडेट को आधी बांह की कुर्ती, आधी बांह का टॉप, हल्के रंग के कपड़े, फुल लोवर और जींस/ सलवार पहनने की अनुमति है। फुटवियर के रूप में चप्पल और सैंडल पहन सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी के 561 पद और टेक्निशियन-ए 203 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सेप्टम 11 टियर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in/drdo/ पर जाएं।
- होमपेज पर, टियर-2 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, डाउनलोड एडमिट कार्ड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- डीआरडीओ सेप्टम 11 एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा