DOE Delhi School Annual Result 2025: डीओई दिल्ली स्कूल वार्षिक परिणाम कक्षा 3, 4, 5 के लिए घोषित; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 03:39 PM IST | 1 min read
DoE दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने आज यानी 27 मार्च को आधिकारिक तौर पर कक्षा 3, 4 और 5 के लिए वार्षिक परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंतिम परीक्षा में शामिल हुए छात्र एडुडेल के आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर डीओई दिल्ली स्कूल एनुअल रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने छात्र आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डीओई दिल्ली स्कूल वार्षिक स्कोरकार्ड 2025 में किसी भी तरह की विसंगतियों के मामले में छात्र स्कूल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “यह अनुशंसा की जाती है कि अभिभावक और छात्र दिल्ली स्कूल वार्षिक स्कोरकार्ड पर सभी विवरणों की जांच करें। स्कोरकार्ड में यदि कोई विसंगतियां हैं तो स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।” उच्च पाठ्यक्रमों के परिणाम आने वाले दिनों में DoE द्वारा सार्वजनिक किए जाएंगे।
इस साल, दिल्ली स्कूल वार्षिक परिणाम 2025 पिछले वर्ष की तुलना में पहले घोषित किए गए हैं। साल 2024 में शिक्षा निदेशालय ने 28 मार्च को कक्षा 3 से 8 तक के अंक जारी किए थे। अधिक जानकारी के लिए छात्रों और अभिभावकों को शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।
Edudel Delhi School Result 2025: दिल्ली स्कूल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
कक्षा 3, 4 और 5 फाइनल एग्जाम के लिए एडुडेल दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2025 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले DOE की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘परीक्षा/पुनःपरीक्षा परिणाम 2024-25’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- दिल्ली स्कूल वार्षिक परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल