दिल्ली के स्कूलों में साल भर चलने वाला पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू होगा, डीओई ने जारी किया परिपत्र
Santosh Kumar | April 15, 2026 | 08:38 AM IST | 1 min read
शिक्षा निदेशालय के परिपत्र में कहा गया है कि अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक का समय वायु प्रदूषण जागरूकता के लिए समर्पित होगा।
नई दिल्ली: दिल्ली के सरकारी स्कूल इस महीने से पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर साल भर चलने वाले जागरूकता और गतिविधि-आधारित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को प्लास्टिक कचरे, जैव विविधता की हानि, वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना है।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, इस पहल के तहत हर महीने के लिए निश्चित विषय तय किए गए हैं, जिसकी शुरुआत अप्रैल में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता के साथ होगी।
परिपत्र में कहा गया है कि स्कूल निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिताओं और 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के उपयोग को हतोत्साहित करने वाले अभियानों जैसी गतिविधियों का आयोजन करेंगे, साथ ही 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' भी मनाएंगे।
इसमें कहा गया है कि मई का महीना वन्यजीव और जैव विविधता को समर्पित होगा, जिसमें नारे लेखन, नाटक और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां होंगी। स्कूल 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस भी मनाएंगे।
साथ ही बिजली की बचत करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार आदतों को अपनाने जैसे जीवनशैली में बदलाव को बढ़ावा देंगे। परिपत्र में कहा गया है कि अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक का समय वायु प्रदूषण जागरूकता के लिए समर्पित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम