NEP 2020 के 5 वर्ष पूरे, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण किया
Saurabh Pandey | July 29, 2025 | 03:57 PM IST | 2 mins read
एनईपी के प्रमुख क्षेत्रों पर विषयगत सत्रों में चर्चा की गई, जिसमें शैक्षिक परिवर्तन के अगले चरण का एजेंडा तय किया गया। बेस्ट प्रैक्टिसेस पर मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया।
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस) शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, शिक्षकों, इंडस्ट्री लीडर्स और सरकारी प्रतिनिधियों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
शिक्षा राज्य मंत्री और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी; शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण किया, जिनमें नई पहल, परिसर उद्घाटन और आधारशिला रखना शामिल हैं
कार्यक्रम में मौजूद लोग
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी; स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, प्रमुख शिक्षाविद्; अध्यक्ष; शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त निकायों के प्रमुख; सीबीएसई, केवीएस, एनवीएस के क्षेत्रीय अधिकारी; उच्च शिक्षा संस्थानों के कुलपति/निदेशक/प्रमुख, अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य शिक्षा सचिव, समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक, एससीईआरटी के निदेशक, स्टार्टअप संस्थापक; स्कूली छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की प्रारूप समिति के अध्यक्ष, पद्म विभूषण डॉ. के. कस्तूरीरंगन को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत के शिक्षा एवं अंतरिक्ष क्षेत्र में अग्रणी योगदान के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने इस अवसर को और भी जीवंत बना दिया। राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एनईपी 2020 की 5वीं वर्षगांठ पर माननीय प्रधानमंत्री का संदेश भी पढ़ा।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में अपरेंटिसशिप
शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) में अपरेंटिसशिप की परिकल्पना की है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा, मार्केटिंग और निर्माण, शिक्षा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI), इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी/आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में बढ़ती उद्योग मांगों को पूरा करने के लिए छात्रों के AI ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है।
इस कार्यक्रम से लगभग 1 लाख छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें स्नातकों के लिए न्यूनतम 9,000 और डिप्लोमा धारकों के लिए 8,000 रुपये का मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। इस पहल के तहत कुल अनुमानित वजीफा सहायता लगभग 500 करोड़ है, जिसे सरकार और भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]Delhi News: दिल्ली विधानसभा का सत्र 4 अगस्त से, स्कूलों के फीस बढ़ाने पर नियंत्रण से जुड़ा बिल हो सकता है पेश
सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के बीच तीखी बहस होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल द्वारा 29 अप्रैल को स्वीकृत अध्यादेश के अनुसार, मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के लिए सख्त दंड का प्रावधान है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी