DU NCWEB Admission 2026: डीयू एनसीवेब बीए, बीकॉम एडमिशन के लिए सेकंड कटऑफ लिस्ट du.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | August 3, 2026 | 06:36 PM IST | 1 min read
दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। अलग-अलग स्टडी सेंटर्स में एडमिशन के लिए जरूरी कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी वेबसाइट पर जारी की गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने आज 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए बीएस (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्स की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in और ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध है। दिल्ली की महिला कैंडिडेट्स अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकती हैं और ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकती हैं।
पहली कट-ऑफ 27 जुलाई को जारी की गई और एडमिशन 28 जुलाई से शुरू हुए। पहली राउंड में खाली रह गई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की गई है। सेंटर और कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ प्रतिशत अलग-अलग जारी किए गए हैं।
दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 4 से 6 अगस्त तक होगी। अलग-अलग स्टडी सेंटर्स में एडमिशन के लिए जरूरी कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ में दी गई है।
कैंडिडेट्स अपनी 12वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। कटऑफ लिस्ट में नाम या प्रतिशत आने के बाद, एलिजिबल छात्राओं को ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग-इन करके एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
एनसीवेब डीयू का एक खास प्रोग्राम है, जिसमें केवल दिल्ली की महिला कैंडिडेट्स को ही एडमिशन मिलता है। इसकी क्लास वीकेंड पर होती हैं। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन है जो रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकते।
अगली खबर
]Bihar BEd Round 4 Seat Allotment 2026: बिहार बीएड राउंड 4 सीट आवंटन लिस्ट जारी, कन्फर्मेशन फीस 5 अगस्त तक भरें
रजिस्टर्ड उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने सीएमएल रैंक के आधार पर राउंड 4 के लिए कॉलेज-वार अलॉटमेंट कट-ऑफ भी जारी किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार