Delhi School Closed: बढ़ते प्रदूषण के चलते 10वीं-12वीं की फिजिकल कक्षाएं बंद, आज से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
Santosh Kumar | November 19, 2024 | 08:31 AM IST | 2 mins read
प्रदूषण की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के तहत दिल्ली सरकार ने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का आदेश दिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण 10वीं और 12वीं की फिजिकल क्लासेस को बंद करने का फैसला लिया गया है। सीएम आतिशी ने कहा कि अब ये क्लासेस भी ऑनलाइन पढ़ाई जाएंगी। दिल्ली में GRAP-4 लागू है, जिसके तहत पहले सिर्फ बाकी क्लासेस की फिजिकल क्लासेस ही बंद थीं। वहीं, अब बढ़ते प्रदूषण के कारण 10वीं और 12वीं की कक्षाएं भी ऑनलाइन चलाने का निर्णय लिया गया है।
दिल्ली में रविवार (17 नवंबर) से GRAP का स्टेज-4 लागू हो गया। राजधानी में प्रदूषण का स्तर 'बेहद गंभीर' श्रेणी को पार कर गया है। इस संबंध में सीएम आतिशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर छात्रों के साथ यह जानकारी साझा की।
Delhi School Closed: प्रदूषण सबसे खराब स्तर पर
प्रदूषण की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के तहत दिल्ली सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया है और ऑनलाइन कक्षाओं का आदेश दिया है। सोमवार (18 नवंबर) को प्रदूषण सबसे खराब स्तर पर दर्ज किया गया।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के द्वारका, मुंडका और नजफगढ़ जैसे कई इलाकों में दोपहर के समय अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया। राजधानी में धुंध की मोटी चादर के कारण लोगों को खुजली और आंखों से पानी आने की शिकायत हुई।
Delhi Pollution AQI: विशेषज्ञों ने दी सलाह
विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता व्यक्त की है। डॉक्टरों ने बाहरी गतिविधियों को सीमित करने, तरल पदार्थ लेने और एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने की सलाह दी है। फेफड़े और हृदय रोगियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
गुरु तेग बहादुर अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. रजत शर्मा ने कहा कि प्रदूषण के इस स्तर पर एन95 मास्क पहनना ज़रूरी है। स्वस्थ व्यक्ति को भी सांस संबंधी बीमारियाँ और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।
Delhi Air Pollution: जीएसटीए ने की थी सीएम से मांग
बता दें कि इससे पहले कल ही गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (जीएसटीए) दिल्ली ने सीएम से शिक्षकों और छात्रों को घर से काम करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने खतरनाक वायु गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।
जीएसटीए ने लिखा है कि वायु प्रदूषण से छात्रों और शिक्षकों दोनों की जान को खतरा है। 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस जारी हैं। हम दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में वर्क-फ्रॉम-होम सिस्टम लागू करने का आग्रह करते हैं।
इनपुट-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज