Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली-नोएडा के 11 बड़े स्कूलों को धमकी भरा ईमेल, बम से उड़ाने की साजिश, जांच जारी
Santosh Kumar | May 1, 2024 | 09:48 AM IST | 2 mins read
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से कई जगहों से ईमेल मिले हैं। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच जारी है।
नई दिल्ली: दिल्ली-नोएडा के 11 बड़े स्कूलों में धमकी भरे ईमेल की खबर सामने आ रही है। इसमें कहा गया है कि इन स्कूलों में बम रखे गए हैं। खबर से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल का आईपी एड्रेस विदेशी लग रहा है, हालांकि अभी मेल भेजने वाले की पुष्टि नहीं हुई है। ।
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल नोएडा के डीपीएस के अलावा द्वारका के डीपीएस, मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल जैसे हाई प्रोफाइल स्कूलों को भेजे गए हैं। इसके बाद सुबह 6 बजे से दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पूरे स्कूल को खाली कराकर तलाशी ली जा रही है। बम की धमकी मिलने के बाद नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल को भी खाली करा लिया गया।
इन स्कूलों को मिले धमकी भरे मेल
धमकी भरे ईमेल में वसंत कुंज और रोहिणी का डीपीएस स्कूल, दक्षिण पश्चिम दिल्ली का डीएवी स्कूल, पूर्वी दिल्ली का डीएवी स्कूल, पीतमपुरा का डीएवी स्कूल, नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल, मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल, पुष्प विहार का एमिटी स्कूल, नजफगढ़ का ग्रीन वैली स्कूल शामिल हैं।
नोएडा डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि नोएडा डीपीएस स्कूल को ईमेल मिला है जिसमें बम की धमकी दी गई है। एहतियात के तौर पर हमने छात्रों को तुरंत घर भेज दिया है। वहीं सुबह 4.30 बजे पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल भेजा गया, जिसमें कहा गया कि स्कूल में बम रखा गया है।
Also read DPS Bomb Threat: दिल्ली के आरके पुरम स्थित निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
ईमेल का आईपी एड्रेस विदेशी!
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल का आईपी एड्रेस देश के बाहर के किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से कई जगहों से ईमेल मिले हैं। इस ईमेल में कोई डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल कई स्थानों पर भेजा गया है।
बता दें कि इसी तरह के धमकी भरे ईमेल अक्सर दिल्ली के स्कूलों को भेजे जाते रहे हैं। फरवरी महीने में दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को भी ऐसा ही ईमेल भेजा गया था। इसी तरह का एक ईमेल फरवरी में साकेत स्थित एमिटी स्कूल को भी भेजा गया था। इस ईमेल में स्कूल की ओर से पैसे भी मांगे गए थे।
अगली खबर
]UP Metro Rail 2024 Admit Card: यूपी मेट्रो रेल परीक्षा एडमिट कार्ड lmrcl.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट lmrcl.com पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल लिखित परीक्षा की प्रोविजनल डेट 11, 12 और 14 मई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी