Delhi School Fee Law: स्कूल फीस को विनियमित करने वाला नया कानून 2025-26 में नहीं होगा लागू - दिल्ली सरकार
Press Trust of India | February 2, 2026 | 06:37 PM IST | 2 mins read
दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पीठ को बताया कि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में यह कानून लागू नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने 2 फरवरी को उच्चतम न्यायालय (SC) को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाला नया कानून शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में लागू नहीं किया जाएगा। यह बयान न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक आराधे की पीठ के समक्ष दिया गया, जो दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 के कार्यान्वयन से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।
दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पीठ को बताया कि मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में यह कानून लागू नहीं किया जाएगा। पीठ ने कहा, “एसवी राजू द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को देखते हुए... कि यह कानूनी व्यवस्था 2025-26 से लागू नहीं होगी, आगे किसी आदेश की आवश्यकता नहीं है।”
पीठ ने सभी मुद्दों को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष उठाने के लिए विकल्प दिया, जो 2025 के अधिनियम और उसके बाद के नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।
उच्चतम न्यायालय उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिनमें उच्च न्यायालय के 8 जनवरी के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं, जिसमें यहां के निजी स्कूलों को शुल्क विनियमन समितियों का गठन करने का निर्देश देने वाली अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था, लेकिन ऐसी समितियों के गठन के लिए समयसीमा बढ़ा दी गई थी।
सुनवाई के दौरान, मामले में पेश हुए वकीलों में से एक ने कहा कि उच्च न्यायालय को इस मुद्दे पर जल्द से जल्द फैसला करना चाहिए क्योंकि इसमें कई स्कूल और लाखों बच्चे शामिल हैं। पीठ ने कहा, “उच्च न्यायालय को इसकी जानकारी है। यह मानने की कोई आवश्यकता नहीं है कि उच्च न्यायालय इससे अनभिज्ञ है और केवल हमें ही इसकी जानकारी है।”
जब एक अन्य वकील ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 31 मार्च से पहले उच्च न्यायालय में होनी चाहिए, तो पीठ ने कहा कि पक्षकार उच्च न्यायालय के समक्ष याचिकाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अनुरोध कर सकते हैं। याचिकाओं पर 19 जनवरी को सुनवाई करते हुए, उच्चतम न्यायालय ने कानून को लागू करने में दिल्ली सरकार द्वारा चुने गए समय को लेकर सवाल उठाए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच