‘अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो दिल्ली के स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा बंद कर देंगे’ - अरविंद केजरीवाल
Press Trust of India | January 21, 2025 | 02:42 PM IST | 2 mins read
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का खाका है, जो कई लोगों के लिए जीवन रेखा रहे हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (21 जनवरी, 2025) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी घोषणापत्र को ‘‘देश के लिए खतरनाक’’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक सहित मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है।
केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर घोषणापत्र में अपने ‘‘असली इरादे’’ उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन नहीं करने को लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो वे मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं खत्म कर देंगे और दिल्ली में गरीबों के लिए जीना मुश्किल कर देंगे। यह आम आदमी के कल्याण पर सीधा हमला है।’’
केजरीवाल ने लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील करते हुए दावा किया कि पार्टी की नीतियां देश के भविष्य को खतरे में डाल देंगी और दिल्ली के गरीबों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का संकल्प पत्र सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का खाका है, जो कई लोगों के लिए जीवन रेखा रहे हैं।’’ भाजपा ने अब तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “जारी किए गए अपने दो संकल्प पत्रों में बीजेपी ने कबूल किया है और सीधे ऐलान कर दिया है कि वे दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक बंद कर देंगे और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मिलने वाली फ्री शिक्षा बंद कर देंगे।”
आगे पोस्ट में कहा कि, मैंने तो पहले ही कहा था कि बीजेपी दिल्ली का चुनाव केवल और केवल दिल्ली में लोगों को मिलने वाली सभी योजनाओं को बंद करने के लिए लड़ रही है। इन्होंने अब कबूल कर लिया कि वे फ्री शिक्षा और फ्री इलाज (दवाईयां, टेस्ट और सर्जरी) बंद कर देंगे। लेकिन देख लेना कि ये लोग अन्य योजनाएं जैसे फ्री बिजली, पानी और महिलाओं की फ्री बस यात्रा भी बंद कर देंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार