Delhi School Admission 2024: नवयुग स्कूल में कक्षा 6, 7 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 5 मार्च तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | March 1, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
NSSNET 2024 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की उम्र 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 7 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 11 से 13 साल के बीच होनी चाहिए।
नई दिल्ली: नवयुग स्कूल एजुकेशन सोसाइटी (एनएसईएस) ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुरोध पर नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे पहले एनएसएसएनईटी में कक्षा 6 और कक्षा 7 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 थी।
नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा दिल्ली के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए करेक्शन विंडो 6 से 7 मार्च 2024 तक ओपन की जाएगी। आवेदन करते समय किसी भी तरह की हुई गलती में उम्मीदवार सुधार कर सकेंगे। हालाँकि, इससे पहले आवेदन सुधार की विंडो 2 से 3 मार्च तक ओपन की जानी थी।
एनएसएसएनईटी 2024 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जा रहा है। एनटीए ने जारी नोटिस में बताया कि परीक्षा की तारीख 21 मार्च सहित परीक्षा का शेष कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क-
नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा किया जाएगा।
आयु सीमा-
एनएसएसएनईटी 2024 के तहत कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्र की उम्र 31 मार्च 2024 को 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, कक्षा 7 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 11 से 13 साल के बीच होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न-
नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
NSSNET 2024: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए नवयुग स्कूल सरोजनी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nssnet.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर ‘NSSNET - 2024 Register’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- उम्मीदवार अब फॉर्म सबमिट करें।
- भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम