Santosh Kumar | November 2, 2025 | 05:16 PM IST | 1 min read
आईसीएआई उत्तीर्ण प्रतिशत, मेरिट सूची और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। प्रत्येक स्तर पर टॉप 3 रैंक धारकों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Now
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के सितंबर 2025 सत्र के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के परिणाम दोपहर लगभग 2 बजे उपलब्ध होंगे, जबकि फाउंडेशन स्तर के परिणाम शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे।
Don't Miss: CA placements, salary, recruiters | Certificate courses offered by ICAI
Recommended: Download CA Inter Syllabus
सीए सितंबर रिजल्ट 2025 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult या icai.org पर जाकर और अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और कैप्चा दर्ज करके सीधे लिंक से अपने सीए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीए सितंबर फाइनल परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 3, 6 और 8 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 10, 12 और 14 सितंबर को हुई। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटर परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुई, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को कराई गई।
इसके बाद, सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं। आईसीएआई उत्तीर्ण प्रतिशत, मेरिट सूची और टॉपर्स के नाम भी जारी करेगा। प्रत्येक स्तर पर टॉप 3 रैंक धारकों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएआई सीए रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
सीए फाइनल 2025 परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।