Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 10:51 PM IST | 6 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा दो पालियों में समाप्त करा ली है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई।
एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
शिफ्ट 1 के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले, यानी सुबह 8:30 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। वहीं, शिफ्ट 2 के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 बजे है और परीक्षा केंद्र का गेट दोपहर 2:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल हाल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी और दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं। एमपी पुलिस एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना होगा।
प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों द्वारा जारी विश्लेषण के आधार पर एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम एनालिसिस जारी किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमपीईएसबी द्वारा कुल 7,500 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित की जा रही है। एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा पैटर्न, एग्जाम एनालिसिस सहित अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए Careers360 पर बने रहें।
October 30, 2025 | 10:51 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों और विशेषज्ञों के अनुसार 30 अक्टूबर 2025, को प्रथम पाली की परीक्षा का कठिनाई स्तर आसान से कठिन स्तर तक का रहा है।
October 30, 2025 | 09:13 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं।
October 30, 2025 | 07:55 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को तीन खंडों में विभाजित किया गया है- सामान्य ज्ञान एवं तर्क, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक क्षमता, और विज्ञान एवं सरल अंकगणित। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है।
October 30, 2025 | 06:52 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक एमपीईएसबी वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करें।
October 30, 2025 | 06:02 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
October 30, 2025 | 04:57 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम 7,500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
October 30, 2025 | 04:49 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल शिफ्ट 2 परीक्षा शाम 4:30 बजे सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की जल्द ही जारी की आएगी।
October 30, 2025 | 04:04 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम शिफ्ट 1 एनालिसिस के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 को पिछले वर्ष की तरह ही आसान से मध्यम श्रेणी में रखा गया है। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों को पेपर आसान लगा।
October 30, 2025 | 02:50 PM IST
एमपीईएसबी ने 7500 रिक्तियों को भरने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
October 30, 2025 | 01:59 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शिफ्ट 2 की परीक्षा 30 मिनट बाद दोपहर 2:30 बजे से शुरू की जाएगी। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
October 30, 2025 | 01:03 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 16 जिलों में आयोजित की जा रही है।
October 30, 2025 | 12:03 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए शिफ्ट 2 की परीक्षा आज दोपहर 2:30 से शुरू होगी और 4:30 बजे तक हो जाएगी। दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक है।
October 30, 2025 | 11:41 AM IST
एमपीईएसबी की ओर से 30 अक्टूबर को आयोजित की जारी एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा में प्रथम पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है।
October 30, 2025 | 10:57 AM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद, प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
October 30, 2025 | 09:39 AM IST
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम आज, 30 अक्टूबर, 2025 को दो पालियों में कराई जाएगी।
October 30, 2025 | 08:14 AM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र की जानकारी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी और दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं।
October 29, 2025 | 10:56 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
October 29, 2025 | 10:43 PM IST
एमपीईएसबी ने 7500 रिक्तियों को भरने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
October 29, 2025 | 10:11 PM IST
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी और उम्मीदवारों को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। देर से आने वालों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
October 29, 2025 | 09:00 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी और उम्मीदवारों को सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
October 29, 2025 | 08:06 PM IST
एमपीईएसबी ने 7500 रिक्तियों को भरने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 30 अक्टूबर से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
October 29, 2025 | 06:36 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
October 29, 2025 | 05:13 PM IST
प्राधिकरण ने 26 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं।
October 29, 2025 | 02:56 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा:
October 29, 2025 | 02:07 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025 की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|---|
| पेपर-1 | सामान्य ज्ञान और तर्क | 40 |
| बौद्धिक क्षमता और मानसिक क्षमता | 30 | |
| विज्ञान और अंक गणित | 30 | |
| पेपर-2 | कंप्यूटर नेटवर्किंग सॉफ्टवेयर विषय | 100 |
| कुल | 200 | |
October 29, 2025 | 01:52 PM IST
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
October 29, 2025 | 01:52 PM IST
एमपीईएसबी द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल यानी 30 अक्टूबर, 2025 को दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है।