एमसीडी ने की सभी एमटीएस कर्मचारियों के लिए समान वेतन की घोषणा, 50 करोड़ रुपये आवंटित किए
Press Trust of India | February 12, 2026 | 09:11 PM IST | 1 min read
एमटीएस कर्मचारियों के बीच वेतन समानता सुनिश्चित करने के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को एक लंबित मांग को पूरा करते हुए मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) श्रेणी के सभी कर्मचारियों के लिए समान वेतन की घोषणा की। महापौर राजा इकबाल सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करते हुए कहा कि इस निर्णय से नगर निगम के लगभग 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को लाभ होगा और इसके कार्यान्वयन के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा, "एमटीएस कर्मचारियों से किया गया वादा पूरा कर दिया गया है। इस निर्णय की औपचारिक घोषणा बृहस्पतिवार को बजट सत्र में की जाएगी।" इकबाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस मुद्दे पर कार्रवाई की है।
सदन के नेता प्रवेश वाही के अनुसार, एमटीएस कर्मचारियों के बीच वेतन समानता सुनिश्चित करने के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
Also read SSC MTS Exam 2026: एसएससी एमटीएस-हवलदार शिफ्ट 1 परीक्षा कुछ केंद्रों पर रद्द, नई तिथि की घोषणा जल्द
उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व से परामर्श के बाद लिया गया और कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों के समाधान के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि इस कदम से एमटीएस कर्मचारियों के बीच वेतन असमानता समाप्त हो जाएगी, जिनमें से कुछ को पहले समान काम के लिए अलग-अलग वेतन मिल रहा था। उन्होंने कहा, "इससे समानता आएगी और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।"
अगली खबर
]RSSB LDC Recruitment 2026: आरएसएसबी एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, कुल रिक्तियां 10,644
आरएसएसबी ने इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत कुल 10,644 वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती राज्य सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जा रही है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच