Delhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए एडमिट कार्ड जारी, प्रारंभिक परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 02:42 PM IST | 1 min read
दिल्ली एचसी जेजेए हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi HC) ने आज जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/ रेस्टोरर (ओपन) परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर दिल्ली एचसी जेजेए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों की बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दिल्ली एचसी जेजेए 2026 प्रीलिम्स एग्जाम 22 मार्च को दिल्ली/ एनसीआर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली उच्च न्यायालय में कुल 152 जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/ रेस्टोरर के पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 62 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ओबीसी के 44, ईडब्ल्यूएस के 12, एससी के 20 और एसटी के 14 पद आरक्षित हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट जेजेए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर/ आवेदन संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश जांच सकते हैं।
Delhi HC JJA Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके दिल्ली एचसी जेजेए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- दिल्ली एचसी की वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘जनरल नोटिस’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘जेजेए/रेस्टोरर’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और प्रवेश पत्र जाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’