Delhi DOE Result 2026: कक्षा 9वीं-11वीं का रिजल्ट जारी, डीओई की वेबसाइट डाउन, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम
Santosh Kumar | March 30, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read
इस साल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास की सालाना परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गईं।
नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली ने आज सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 और 11 की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कक्षा 3 से 5 तक के नतीजे 27 मार्च को और कक्षा 6 से 8 तक के नतीजे 28 मार्च को जारी किए गए। अब, कक्षा 9 और 11 के छात्र भी अपने नतीजे देख सकते हैं। दिल्ली स्कूल डीओई रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर एक्टिव है। हालांकि, डीओई की वेबसाइट फिलहाल डाउन है।
इस साल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास की सालाना परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गईं। मूल्यांकन प्रक्रिया के तेजी से पूरा होने के बाद, डीओई ने सभी क्लासों के नतीजों को चरणबद्ध रूप से जारी किए हैं।
छात्र अपनी स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन और जन्म की तारीख डालकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपने दिल्ली डीओई 2026 रिजल्ट देख सकते हैं। डीओई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद, छात्र उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Delhi School Results 2026: दिल्ली स्कूल रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- edustud.nic.in/result/frmPubliclevelResult_23_24.aspx?id=956824
- दिल्ली स्कूल रिजल्ट विंडो लिंक स्क्रीन पर ओपन होगा।
- इसमें अपनी स्क्रीन पर पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन प्रदर्शित होगा।
- छात्र अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
Delhi DOE Result 2026: मार्कशीट संबंधित स्कूलों से मिलेगी
दिल्ली स्कूल रिजल्ट्स 2026 की ओरिजिनल मार्कशीट्स संबंधित स्कूलों में उपलब्ध होंगी। यदि कोई विसंगति या त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र सहायता के लिए तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल या डीओई हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन्हें अगले शैक्षणिक स्तर (कक्षा 10 और 12) में प्रमोट कर दिया गया है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने होगा।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2026 (Out) LIVE: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर और नेम वाइज रिजल्ट देखें
इस बार परीक्षा कार्यक्रम पहले ही समाप्त हो गया है, इसलिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है। कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में 9,00,000 से अधिक छात्र शामिल हुए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’