Trusted Source Image

Delhi School Annual Result 2026: कक्षा 3, 4 और 5 के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Santosh Kumar | March 27, 2026 | 05:31 PM IST | 1 min read

दिल्ली स्कूल कक्षा 3, 4 और 5 के परिणाम देखने के लिए, डीओई के आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।

दिल्ली स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
दिल्ली स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने आज यानी 27 मार्च 2026 को कक्षा 3, 4 और 5 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब अपनी परिणाम शीट edudel.nic.in और edustud.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। दिल्ली स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम जांचने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।

वार्षिक परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की गईं। कक्षा 3, 4 और 5 के परिणाम देखने के लिए, पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 6, 7 और 8 के परिणाम 28 मार्च को जारी किए जाएंगे।

दिल्ली स्कूल वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 में विषय-वार प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत और अगली कक्षा में प्रोन्नति की स्थिति जैसी विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि कोई विसंगति पाई जाती है, तो तत्काल संबंधित स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

Also readदिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूल आने-जाने में आसानी के लिए छात्राओं को साइकिल वितरित कीं

Delhi School Results 2026: दिल्ली स्कूल रिजल्ट कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in या edustud.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज, 'Exam / Re-Exam Result 2025-26' लिंक पर क्लिक करें।
  • दिल्ली स्कूल रिजल्ट विंडो लिंक स्क्रीन पर ओपन होगा।
  • इसमें अपनी स्क्रीन पर पूछे गए विवरण दर्ज करें।
  • दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन प्रदर्शित होगा।
  • छात्र अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

जिन छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूलों को वितरित की जाएंगी। वर्ष 2026 के डीओई परिणाम केवल डीओई की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही जारी किए गए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications