DCECE Polytechnic Counselling 2025: बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
Santosh Kumar | July 8, 2025 | 04:41 PM IST | 1 min read
डीसीईसीई पीई राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी, संस्थान, कोर्स और आवंटित सीट की जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) ने बिहार पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बाद बोर्ड की ओर से बिहार पॉलिटेक्निक राउंड 1 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार आवंटित सीट की जांच कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम पर कोई आपत्ति है तो वह निर्धारित प्रपत्र भरकर 9 जुलाई तक ईमेल (objection.bceceboard@gmail.com) पर आपत्ति भेज सकता है।
Bihar Polytechnic Counselling 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन डेट
ईमेल भेजते समय विषय में "डीसीईसीई(पीई)-2025 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के संबंध में आपत्ति" लिखना अनिवार्य है। शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड का अंतिम सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 जुलाई को जारी किया जाएगा।
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करने की प्रक्रिया 11 से 15 जुलाई तक चलेगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन 12 से 15 जुलाई 2025 तक होंगे। दूसरे राउंड की प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 20 जुलाई को आएगी।
DCECE PE Counselling 2025: दूसरे राउंड का रिजल्ट 23 जुलाई
इस पर आपत्तियां भेजने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2025 है। दूसरे राउंड का फाइनल रिजल्ट 23 जुलाई को आएगा और अलॉटमेंट ऑर्डर और एडमिशन डाउनलोड करने की प्रक्रिया 24 से 26 जुलाई 2025 तक चलेगी।
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ में छात्र का नाम, रोल नंबर, रैंक, कैटेगरी, संस्थान, कोर्स और आवंटित सीट की जानकारी दी गई है। इसके अलावा बोर्ड ने डीसीईसीई की लेटरल एंट्री के तहत एडमिशन के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल