DCE Rajasthan UG Merit List 2025: राजस्थान डीसीई यूजी मेरिट लिस्ट dceapp.rajasthan.gov.in पर जारी, आवंटन सूची
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 05:45 PM IST | 1 min read
डीसीई राजस्थान यूजी मेरिट सूची 2025 में चयनित उम्मीदवारों को अपने आवंटित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और शुल्क भुगतान पूरा करना होगा।
नई दिल्ली : राजस्थान के कॉलेज शिक्षा विभाग (DCE) ने राज्य भर के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए यूजी पार्ट-I (सेमेस्टर-I) मेरिट लिस्ट 2025 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन राउंड के लिए आवेदन किया है, वे डीसीई, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट dceapp.rajasthan.gov.in पर मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान डीसीई यूजी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान डीसीई पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
DCE Rajasthan UG Merit List 2025: मेरिट लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले डीसीई, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट dceapp.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर डीसीई राजस्थान यूजी मेरिट लिस्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और मेरिट सूची प्रदर्शित होगी।
- राजस्थान डीसीई यूजी मेरिट सूची देखें और उसे डाउनलोड करें।
- राजस्थान डीसीई यूजी मेरिट सूची की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
DCE Rajasthan UG Merit List 2025: एडमिशन के लिए दस्तावेज
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- शुल्क भुगतान रसीद
DCE Rajasthan UG Merit List 2025: फाइनल प्रिफरेंस लिस्ट
राजस्थान डीसीई यूजी एडमिशन के लिए फाइनल प्रिफरेंस लिस्ट और वेटिंग लिस्ट का प्रकाशन 11 जुलाई, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 तक है।
DCE Rajasthan UG Merit List 2025: पहली आवंटन सूची
राजस्थान डीसीई यूजी एडमिशन के लिए पहली आवंटन सूची 14 जुलाई को जारी की जाएगी और प्रवेशित विद्यार्थियों का कक्षा निर्धारण और विषय आवंटन 15 जुलाई को उपलब्ध होगा, जबकि कक्षाएं 16 जुलाई, 2025 से प्रारंभ होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन