Maharashtra Scholarship Result 2025: महाराष्ट्र स्कॉलरशिप रिजल्ट 5वीं, 8वीं के लिए जारी; पास प्रतिशित जानें

Abhay Pratap Singh | July 10, 2025 | 08:48 AM IST | 2 mins read

एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों सीट नंबर और माता का नाम जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

एमएससीई छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 परिणाम में कुल 22.06% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमएससीई छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 परिणाम में कुल 22.06% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे (MSCE Pune) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mscepune.in और puppssmsce.in के माध्यम से एमएससीई पुणे स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

महाराष्ट्र स्कॉलरशिप रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए सीट नंबर और माता का नाम जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। एमएससीई छात्रवृत्ति परीक्षा महाराष्ट्र के सहायता प्राप्त और सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए हर साल आयोजित की जाती है। इस साल, महाराष्ट्र स्कॉलरशिप एग्जाम 2025 9 फरवरी को आयोजित की गई थी।

एमएससीई छात्रवृत्ति परिणाम 2025 में कुल 22.06% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल 9,44,463 छात्रों ने महाराष्ट्र स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमें से 9,13,258 उपस्थित हुए। परीक्षा में 2,01,417 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 31,786 ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।

Also readNational Overseas Scholarship: नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत शीर्ष 40 अभ्यर्थियों को मिलेगा पुरस्कार

महाराष्ट्र कक्षा 5वीं स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 के लिए कुल 5,66,368 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 5,47,504 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस श्रेणी में छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्रों की संख्या 1,30,846 है, जबकि 16,693 छात्रों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। कक्षा 5 का परिणाम प्रतिशत 23.90% रहा।

एमएससीई कक्षा 8वीं स्कॉलरशिप परीक्षा 2025 के लिए 3,78,095 छात्रों ने पंजीकरण कराया और 3,65,754 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 70,571 छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए पात्र घोषित किया गया है और 15,093 छात्र मेरिट सूची में हैं। कक्षा 8 का छात्रवृत्ति परिणाम प्रतिशत 19.30% दर्ज किया गया है।

MSCE Scholarship Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएससीई स्कॉलरशिप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://2025.puppssmsce.in/ पर जाएं।
  • ‘स्कॉलरशिप परीक्षा परिणाम फरवरी 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • महाराष्ट्र छात्रवृत्ति परिणाम 2025 जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications