CUET UG Exam 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा 24 मई को सिलचर केंद्र के उम्मीदवारों के लिए की गई स्थगित, नई तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 08:07 PM IST | 2 mins read
सिलचर (असम) में सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए आवंटिक केंद्रों पर अब 29 मई को सीयूईटी यूजी एग्जाम आयोजित की जाएगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सिलचर (असम) केंद्र के उम्मीदवारों के लिए 24 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) परीक्षा स्थगित कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, सिलचर में सीयूईटी यूजी एग्जाम 2024 अब 29 मई को आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी परीक्षा 29 मई के लिए एनटीए द्वारा जल्द सीयूईटी यूजी हाल टिकट 2024 जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, एनटीए ने लॉजिस्टिक कारणों के चलते बंगाली (104) और पर्यावरण अध्ययन (307) टेस्ट पेपर का विकल्प चुनने वाले कुछ उम्मीदवारों के लिए सिलचर के बाहर सीयूईटी परीक्षा केंद्र आवंटित किया है। जिसका आयोजन 24 मई को सीबीटी मोड में आयोजित किया जाना था।
“परीक्षा केंद्र को केवल सिलचर में बदलने के उनके प्रतिनिधित्व के आधार पर और छात्र समुदाय का समर्थन करने के लिए एनटीए ने यह निर्णय लिया गया है। जो उम्मीदवार अपने निर्धारित केंद्रों तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनकी परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी।”
Also read CUET 2024 CBT Exam: सीयूईटी यूजी ऑनलाइन परीक्षा आज से शुरू, एडमिट कार्ड, गाइडलाइंस
परीक्षा एजेंसी ने बताया कि, एग्जाम पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को सिलचर (असम) से बाहर यात्रा न करने की सलाह दी और कहा कि वह नए प्रवेश पत्र जारी करेगा। यह प्रावधान केवल उन अभ्यर्थियों के लिए लागू है, जिन्होंने सिलचर को परीक्षा केंद्र के रूप में चुना है।
एनटीए ने कहा, “सभी प्रभावित उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि वे अपनी परीक्षा दे सकें। सीयूईटी यूजी 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011 - 40759000 / 011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं ।”
CUET UG May 24 Exam Postponed: परीक्षा शेड्यूल
सिलचर में आवंटित केंद्र वाले कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी एग्जाम अब 29 मई को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
|
सीयूईटी यूजी 2024 |
कार्यक्रम |
|---|---|
|
पुरानी परीक्षा तिथि |
24 मई |
|
नई परीक्षा तिथि |
29 मई |
|
केंद्र |
सिलचर, असम |
|
विषय |
बंगाली (104) और पर्यावरण अध्ययन (307) |
|
एग्जाम मोड |
पेन-एंड-पेपर (ओएमआर) मोड |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच