CUET UG 2026 Scribe Window: सीयूईटी यूजी के लिए स्क्राइब विवरण जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 10:54 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी स्क्राइब विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 मई को सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) विवरण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब कैंडिडेट 7 मई तक ऑनलाइन स्क्राइब विवरण जमा कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब रजिस्ट्रेशन लिंक आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2026 स्क्राइब विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, यह सुविधा 30 अप्रैल से 5 मई, 2026 तक उपलब्ध थी।
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “इच्छुक उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के आधार पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय-सीमा को 7 मई, 2026 (रात 11:50 बजे) तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।” छात्रों को निर्धारित समय के भीतर स्क्राइब विवरण भरने की सलाह दी गई है।
सीयूईटी यूजी 2026 के ऑनलाइन आवेदन के दौरान स्क्राइब (लेखक) का विकल्प चुनने वाले PwD/PwBD अभ्यर्थियों को अब अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा करना होगा। यह सुविधा विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रदान की गई है, ताकि वे आवश्यक सहायता के साथ बिना किसी कठिनाई के परीक्षा दे सकें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 जारी दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
CUET UG 2026 Scribe Facility: सीयूईटी 2026 स्क्राइब पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार अपने लेखक संबंधी विवरण जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और “स्क्राइब विवरण पंजीकृत” पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लेखक का आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]CSIR UGC NET December 2025 Certificate: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट जारी, डाउनलोड करें
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो वे csirnet@nta.ac.in या csircertificate@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा