CUET UG 2024 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट आज, रात 9.50 बजे तक करें आवेदन
Santosh Kumar | April 5, 2024 | 07:26 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा 13 भाषाओं और हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 5 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार रात 9:50 बजे तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भुगतान का समय रात 11.50 बजे तक है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 हाइब्रिड मोड में 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे एनटीए द्वारा 30 जून को जारी किए जाएंगे। सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनटीए द्वारा CUET UG 2024 की आवेदन सुधार विंडो कल यानी 6 अप्रैल से उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। अभ्यर्थी 7 अप्रैल की रात 11.50 बजे तक आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधार सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का विवरण आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं।
CUET UG 2024: आवेदन शुल्क
|
विषयों का चयन |
भारत में केंद्र |
भारत के बाहर केंद्र |
||
|
सामान्य |
(ओबीसी - एनसीएल), ईडब्ल्यूएस |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर |
||
|
पहले तीन विषय |
1,000 रुपये |
900 रुपये |
800 रुपये |
4,500 रुपये |
|
प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए |
400रुपये |
375 रुपये |
350 रुपये |
1,800 रुपये |
CUET UG 2024 Registration: आवेदन पत्र कैसे भरें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट - cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'New Candidate Register Here' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और मार्क दर्ज करके आगे बढ़ें।
- उम्मीदवारों को जेनरेट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके पंजीकरण और लॉगिन करना चाहिए।
- जरूरी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच