CUET UG 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप एनटीए द्वारा कल की जा सकती है जारी: रिपोर्ट
Santosh Kumar | May 5, 2024 | 10:21 PM IST | 2 mins read
CUET UG City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 6 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने की उम्मीद है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनटीए कल सीयूईटी यूजी 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 से 24 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
CUET UG City Intimation Slip डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस वर्ष, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी।
CUET UG 2024 परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। इसके अलावा विशिष्ट विषयों जैसे अकाउंटेंसी, इकोनॉमी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस/ सूचना विज्ञान अभ्यास, रसायन विज्ञान, गणित या अनुप्रयुक्त गणित और जनरल टेस्ट 60 मिनट के लिए आयोजित होगी।
CUET UG City Slip 2024: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG City Intimation Slip 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG City Intimation Slip Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- CUET UG City Slip 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें कि CUET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 की मदद से छात्रों को यात्रा योजना बनाने में मदद मिलती है। इसके बाद एनटीए सीयूईटी यूजी हॉल टिकट जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उनका नाम, फोटो और सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र संख्या और परीक्षा के लिए चुने गए विषयों सहित अन्य व्यक्तिगत विवरण सही हैं या नहीं।
किसी भी कठिनाई का सामना करने की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं या उनके हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा