CUET UG 2024 आवेदन प्रक्रिया फरवरी अंत तक होगी शुरू, मई में परीक्षा का आयोजन: रिपोर्ट
Santosh Kumar | February 17, 2024 | 11:49 AM IST | 2 mins read
बताया जा रहा है कि इस बार सीयूईटी यूजी 2024 हाइब्रिड मोड में अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) फरवरी के आखिरी सप्ताह में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी का तीसरा संस्करण कथित तौर पर स्नातक उम्मीदवारों के लिए हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित करेगा।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइब्रिड मोड में आयोजित करने का निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सीयूईटी के इस कदम से अभ्यर्थी को अपने गृह नगर के पास परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया, जेएनयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो पिछले दो वर्षों से आयोजित की जा रही है।
CUET UG 2024 Exam Pattern: परीक्षा ओएमआर आधारित
एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, CUET UG 2024 Exam तीन पालियों में होगी- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
CUET UG 2024 परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार के मुताबिक, विशिष्ट विषयों की परीक्षा एक दिन और एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न में बदलाव देखने की उम्मीद है। कुमार ने बताया कि बदलते शैक्षिक परिदृश्य को अपनाने और सभी उम्मीदवारों के लिए सकारात्मक परीक्षा अनुभव प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।
CUET UG 2024 Subject Choices: विषय विकल्पों की संख्या 10 से 6
CUET में विषय विकल्पों की संख्या 10 से घटाकर 6 कर दी गई है, क्योंकि पिछले साल के आंकड़ों से पता चला था कि अधिकतम उम्मीदवारों ने केवल 5 पेपर का विकल्प चुना था। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल CUET UG परीक्षा के दूसरे संस्करण में करीब 28 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें सबसे अधिक आवेदन उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुए थे। 2022 की तुलना में 2023 में सीयूईटी-यूजी के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों की कुल संख्या में वृद्धि देखी गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’