CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी आंसर आज exam.nta.ac.in पर होगी जारी, चुनौती दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 12:30 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज यानी 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 (CUET UG 2024) की उत्तर कुंजी जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी आंसर की देख सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।
वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीयूईटी यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। सीयूईटी फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित किए जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे तथा गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
Also read NCET Exam City Slip 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप ncet.samarth.ac.in पर जारी
बताया गया कि, किसी भी प्रश्न के मामले में यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे। इसके विपरीत, यदि सभी विकल्प गलत हैं तो उत्तर का चयन करने वाले उम्मीदवारों को ही पूरे 5 अंक दिए जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CUET UG 2024 रिजल्ट 10 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। इस वर्ष, CUET UG परीक्षा के लिए कुल 13,47,618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 7.17 लाख पुरुष उम्मीदवार, 6.30 लाख महिला उम्मीदवार और 7 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे।
CUET UG 2024 Answer Key: आपत्ति कैसे उठाएं?
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर CUET UG उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘प्रोविजनल आंसर की’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी आवश्यक प्रश्न का चयन करें।
- अब, शुल्क का भुगतान करें और सहायक दस्तावेज जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी