CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी exam.nta.ac.in पर जारी; 9 जुलाई तक आपत्तियां कराएं दर्ज
Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 12:56 PM IST | 2 mins read
छात्र लॉगिन लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से रिस्पॉन्स शीट के साथ सीयूईटी प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 देख सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर अपना क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सीयूईटी यूजी रिस्पॉन्स शीट के साथ सीयूईटी आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार सीयूईटी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट का मिलान करने अपने संभावित एनटीए सीयूईटी यूजी स्कोर 2024 की गणना कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी से असंतुष्ट छात्र 9 जुलाई शाम 5 बजे तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। प्राप्त वैध आपत्तियों के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके बाद एनटीए 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी रिजल्ट घोषित कर सकता है।
Also readJ EECUP 2024 Counselling Schedule: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग शेड्यूल jeecup.admissions.nic.in पर जारी
छात्रों को किसी भी परिस्थिति में अंतिम तिथि के बाद CUET UG उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा 15 से 29 मई तक आयोजित की गई थी। इस साल, सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 13,47,618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 2024 में उम्मीदवार परीक्षा तिथि, पेपर कोड, शिफ्ट, प्रश्न आईडी, करेक्शन आईडी और रिस्पॉन्स उत्तर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CUET Answer Key 2024 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार CUET उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- CUET की वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- इसके बाद, “साइन इन” विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब, “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें” विकल्प का चयन करें।
- CUET UG उत्तर पुस्तिका प्रदर्शित की जाएगी।
- विकल्पों में से प्रश्न आईडी और सही उत्तर का चयन करें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए CUET उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें